
हाज़ीपुर चोहटा स्थित साईं आसरा साईं मंदिर पर समिति के अध्यक्ष अशोक सक्सेना (गुरुजी) के सानिध्य में समिति के पदाधिकारी/ सदस्यों और भक्तों ने साईं भजनों पर नृत्य करते हुए साईं संग फूलों की होली खेली। अशोक सक्सेना,सनोज सक्सेन, कैलाश गुप्ता,सुनीता सक्सेना, पूनम वशिष्ठ ने अपने भजनों से सभी भक्तों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। सारा मंदिर परिसर बाबा के जय कारों से गूंज उठा। मधुर संगीत साज पर हेमन्त शर्मा,सागर साई,दीपान्शु, नेम सिंह ने समा बाँधा।इस शुभ मौके पर साईं भक्त मंदिर के महंत राज नरेश द्विवेदी,स्वर्ण लता सक्सेना,पवन वार्ष्णेय दवाई वाले,एमसी गुप्ता एलआईसी, प्रमोद अग्रवाल,संदीप सक्सेना,अनिल राठी,सतीश शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार संजय सक्सेना,नीना सक्सेना,मीडिया प्रभारी अनिल,रीना,अनुज कुमार चौरसिया,शिव प्रकाश अग्रवाल,बनबारी लाल,लता सक्सेना,संजय सक्सेना,कुलदीप सक्सेना,दिनेश सारस्वत, आदि सेकडों भक्त मौजूद रहे।