Spread the love

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा अलीगढ़ ने विक्रमसंवतसर 2080 के शुभारंभ के उपलक्ष में नवदुर्गा में तीसरे दिन सुन्दरकाण्ड पाठ आज लोधा क्षेत्र के अटलपुर गांवअटल साधना आश्रम पर योगिराज हितेषी बाबा जी के मार्गदर्शन में किया गया।सुन्दर काण्ड का शुभारंभ लोधा ब्लॉक प्रमुख हरेंद्र सिंह और मण्डल कोषाध्यक्ष सुमित जादौन ने पूजा अर्चना कर किया।जिसमे जिलापंचायत सदस्य जगजीत फौजी ने बताया कि नव वर्ष का शुभारंभ सुंदरकांड के पाठ से किया है जोकि मनोवैज्ञानिक नजरिए से देखा जाए तो यह लोगो में आत्मविश्वास और इच्छाशक्ति बढ़ाने वाला काण्ड है।महानगर अध्यक्ष नेम सिंह सोलंकी ने कहा कि सुंदरकांड सोनू ने अथवा उसका पाठ करने से व्यक्ति को मानसिक शक्ति प्राप्त होती है। सुंदरकांड पाठ में रवेंद्र पाल सिंह दिनेश सिंह ,शैलेंद्र सिंह,हरकेश शर्मा,अश्वनी सिंह गर्वेंद्र सिंह यदुवीर सिंह गजराज शर्मा बबलू सिंह,अजय शर्मा ,अतुल सिंह,अंशुल जादौन वीरेंद्र प्रधान जी कोमल शर्मा पुष्पेंद्र गीतम सिंह गीता देवी खुशी सिंह पूनम सिंह आदित्य सहित अनेक ग्रामवासी उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *