Spread the love अवस्थी ज्योतिष संस्थान माँ पीताम्बरा पीठ तालसपुर गेट के पास रामघाट रोड स्थित श्रावण मास के द्वितीय सोमवार सोमवती अमावस्या को महारूद्राभिषेक किया गया। आचार्य आदित्य नारायण अवस्थी ने सभी देवी देवताओं का पूजन एवं नर्मदेश्वर महादेव का पूजन व महारूद्रभिषेक 11 किलो गन्ने के रस से करवाया। इसके बाद नर्मदेश्वर महादेव का बेलपत्र से भव्य श्रृंगार किया गया। इसके पश्चात महादेव की आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर अवस्थी ज्योतिष संस्थान के आचार्य आदित्य नारायण अवस्थी ने बताया कि रूद्राभिषेक से सभी व्याधियों का विनाश होता हैं नवग्रहों के दोषों का निवारण होता है। भगवान भोलेनाथ दीर्घायु का वरदान देते हैं भगवान भोलेनाथ अपने भक्तों की रक्षा करते हैं भगवान भोलेनाथ बेलपत्र से ही प्रसन्न हो जाते हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से सुरेश चंद्र शर्मा, रोहित शर्मा, अन्शू शर्मा, जतिन भारद्वाज, मंजू अवस्थी, वैष्णवी अवस्थी, कनिका अवस्थी, सारांश अवस्थी सहित अन्य भक्तगण उपास्थित रहे। Post navigation भोलेनाथ के मंत्रोच्चारण से गूंज उठा मंदिर का प्रांगण एनसीसी कैडेट्स ने निकाली जागरूकता रैली