भारत विकास परिषद सुंदरम शाखा अलीगढ़ द्वारा श्रावणी महोत्सव का भव्य आयोजन रामघाट रोड स्थित होटल में किया गया। जिसमें रंग बिरंगे परिधानों और सोलह श्रंगार से सुसज्जित महिलाओं ने सावन के गीतों, नृत्य, मल्हारों पर खूब मस्ती की और सर्प्राइज गेम का आनंद लिया। मुख्य अतिथि के रूप में हेमलता पाराशर उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ रश्मि सिंह उपाध्यक्ष सेवा, जिला समन्वयक रेनू मित्तल,अध्यक्ष ज्योति मित्तल, सचिव माधवी अग्रवाल, अर्चना कुलश्रेष्ठ ने संयुक्त रूप से भारत माता एवं स्वामी विवेकानन्द के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर के किया। सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्रश्नोत्तरी के मध्यम से तीज क्वीन प्राची गुप्ता, रनर अप आशा वार्ष्णेय ,तीज मल्लिका अलका गर्ग ,रनर अप सुभद्रा वार्ष्णेय को चुना गया। समय बद्धता पुरस्कार रेनू मित्तल ,पूनम पाली ने जीता। सभी सदस्यों ने भरपूर आनंद लिया। अंत में सचिव माधवी अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नीलम,शोभा कौशिक,लता गुप्ता, नगीना वार्ष्णेय, रत्नेश शाह, अलका गर्ग, सविता गर्ग सुनीता वार्ष्णेय, प्राची गुप्ता, शिल्पी वार्ष्णेय, सहित अन्य लोग मौजूद थीं।