जनपद स्तर पर हेबीटेट सेंटर पर मेरी माटी मेरा देश हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ समस्त जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में 10:30 बजे किया गया। जिसमें सिविल डिफेंस, नागरिक सुरक्षा कोर के सैक्टर वॉर्डनों ने भी भाग लिया। जिसको लेकर आज प्रातः 9 बजे एएमयू यूनिवर्सिटी सर्किल से कलैक्ट्रेट कार्यालय तक एनसीसी स्काउट और आंगनवाड़ी कार्यक्रत्री से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा में सिविल डिफेंस,नागरिक सुरक्षा कोर के सेक्टर वॉर्डनों ने भी भाग लिया। डिफेंस के जवान पुलिस प्रशासन के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर ट्रैफिक व्यवस्था को देखते हुए सकुशल संपन्न कराया। कलेक्ट्रेट में तिरंगा यात्रा पहुंचने पर जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने इस तिरंगा यात्रा रैली में सम्मिलित हुए प्रत्येक विभाग के अधिकारियों व उपस्थित एनसीसी स्काउट व सिविल डिफेंस आदि ने इस तिरंगा यात्रा में सहभागिता की है। उन सभी की सराहना करते हुए कहा कि आप सभी ने बड़े ही उत्साह पूर्वक और बहुत खूबसूरत तरीके से इस भावनात्मक दायित्व के साथ हमें अपने आजादी के अमृत महोत्सव काल में होने वाले आयोजित कार्यक्रमों को करना चाहिए। जिलाधिकारी के द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में स्वतंत्रता सेनानियों के लिए एक शिलास्तंभ भी बनाया है। उनको सभी से श्रद्धांजलि देने के लिए कहा और महात्मा गांधी ने जो दांडी मार्च यात्रा का आयोजन किया था। उस डांडी मार्च को प्रकाशित करने के लिए कलेक्ट्रेट के एक दीवार पर चित्रकारी की गई है। जिलाधिकारी ने सभी से कहा उनके चित्रकारी के पास से गुजरते हुए दीवार के पास खड़े होकर एक सेल्फी ले और इस दांडी मार्च की यात्रा को अपने घर परिवार के साथ शेयर करें साझा करें और दांडी मार्च के बारे में पढ़े और जाने। इस तिरंगा यात्रा रैली को समापन करते हुए जिलाधिकारी ने इस तिरंगा यात्रा रैली में उपस्तिथि सभी को शपथ दिलाई।