अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला कुश्ती फ्री स्टाइल प्रतियोगिता में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ की हनी कुमारी ने 72 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता l पदक के जीत के साथ ही कुमारी हनी ने खेलो इंडिया प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई किया है lउक्त कुश्ती फ्री स्टाइल प्रतियोगिता का आयोजन 6 जनवरी से 10 जनवरी में सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय पुणे द्वारा आयोजित किया जा रहा हैl
कुमारी हनी चौधरी सिद्धांत सिंह महाविद्यालय इगलास मैं बी पी एड प्रथम वर्ष की छात्रा हैlटीम मैनेजर के रूप में मिस वंदना टीम के साथ गई हुई है। इस जीत पर विश्व विद्यालय परिवार तथा डॉक्टर सत्यदेव पचौरी आयोजन सचिव अंतर महाविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता, प्रोफेसर अरुण कुमार गुप्ता उपाध्यक्ष कीड़ा परिषद, डॉ शाहनवाज खान सचिव क्रीड़ा परिषद आदि ने शुभकामनाएं दी हैl