हमारी संस्कृति हमारी धरोहर संस्था की अध्यक्ष नंदनी वार्ष्णेय ने बताया कि सावन के महीने में पवित्र त्योहार तीजो के उपलक्ष्य में रविवार 13 अगस्त को तीज महोत्सव कार्यक्रम रघुवीर सहाय इंटर कॉलेज आगरा रोड पर आयोजित किया गया। तीज महोत्सव 2023 में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिनमे नृत्य, रंगोली, मेहदी,मिस तीज,मिसेज तीज प्रतियोगिता में 15 वर्ष से ऊपर की लड़कियां एव महिलायें भाग लिया। तीज महोत्सव का शुभारंभ गिलहराज जी मंदिर के महंत योगी कौशलनाथ ने सरस्वती माता की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलित किया कार्यक्रम में आतिथि के रूप पूर्व मेयर शकुंतला भारती, रेनु मित्तल,नीता पोरवाल,पवन वार्ष्णेय,नकुल वार्ष्णेय,सारिका रायजादा,कल्पना पंडित ,दुर्गेश वार्ष्णेय,आदि मौजूद रही। तीज महोत्सव प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में निशा सिंह, अंशु सिंह, आशी, गीता गुप्ता मौजूद रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में,आस्था शर्मा,अभिषेक सक्सेना सक्सेना, आशु सिंघल,संजना,राखी गंगवानी, भारती वार्ष्णेय,रचना गुप्ता,प्रिया गोस्वामी,उमेष वार्ष्णेय, ममता गुप्ता,गौरव राधे राधे,मिंटू डागोर,जतिन वार्ष्णेय,मुस्कान सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।