हैंड्स फ़ॉर हैल्प संस्था को सूचना मिली कि एक नौ वर्षीय आलिया फातिमा रामपुर निवासी मेडिकल कॉलेज अलीगढ में भर्ती है। संस्था की टीम ने जाकर देखा तो पता चला कि एक महिला अपनी बच्ची के उपचार के लिए काफी परेशान है पूछने पर पता चला की बच्ची के पिता का कुछ वर्ष पहले देहांत हो गया था। मां घरों में कामकाज करके अपनी जीविका चला रही है। बेटी अचानक छत से गिर गयी थी। जिसके कारण जबड़े मे गंभीर फ़्रैक्चर व अन्य चोट भी है। परिवार की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है। मां ने बेटी का उपचार कराने मे अपनी असमर्थता जाहिर की। आपकी संस्था ने बच्ची के उपचार मे मदद की। संस्था के इस मानवीय कार्य में आदिल रिज़वान का विशेष सहयोग रहा। संस्था के उपस्थित सदस्य सुनील कुमार (संस्थाध्यक्ष),रामु रावत,पीयूष अरोरा,शिवम माहेश्वरी आदि रहें।