आपकी अपनी हैंड्स फ़ॉर हैल्प सामाजिक संस्था को सूचना मिली की एक वृद्ध पति पत्नी काफी परेशान हैं। वो असहाय, लाचार, निराश्रत है। संस्था ने जब मौके पर जाकर देखा तो पता चला की एक असहाय वृद्ध जिनका नाम विजय कुमार उम्र लगभग 67 वर्ष अपनी बीमार पत्नी मधु रानी उम्र लगभग 62 वर्ष को लेकर काफी परेशान है। अपना घर भी नही है। एक बेटा है जो अपने वृद्ध माता पिता का बिल्कुल भी ख्याल नही रखता है। संस्था ने तत्काल प्रभाव से उनकी बेहतर देखभाल के लिए उनको वृद्धाश्रम भेज दिया है। वहाँ पहुँचकर दोनों ने संस्था का कोटि कोटि आभार व्यक्त किया। इस मानवीय कार्य मैं भूपेंद्र सिंह लोधी व गोपाल कुमार का विशेष सहयोग रहा। संस्था के उपस्थित सदस्य सुनील कुमार संस्थाध्यक्ष डॉ. डीके वर्मा, भुवनेश शर्मा, पीयूष अरोरा आदि रहे।