खैर से चेयरमैन पद के दो प्रत्याशियों की विशाल रैली देखने के बाद भाजपा की रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा के जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने कमर कस ली है। खैर से भाजपा के प्रभारी टूडला विधायक प्रेम सिंह धनगर ने खैर आकर भाजपाईयों से बात की तथा रैली को सफल बनाए जाने के मामले में व्यापक विचार विमर्श किया। भाजपा से चेयरमैन पद के प्रत्याशी पुरूषोत्तम गर्ग ने कहा कि खैर से भाजपा की जीत निश्चित है। मतदाता काफी समझदार है। चाहे चुनाव में घूमे किसी के भी साथ, किन्तु मतदान के दिन भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल के फूल पर ही मौहर लगाएंगे उन्होंने भाजपा से जुड़े लोगों से मंगलवार को भाजपा की विशाल रैली को सफल बनाए जाने हेतु उसमें शामिल होने की अपील की है। अलीगढ तथा गैर जनपदों से भी कई भाजपा के नेताओं जैसे विधायक, सांसद, मंत्री, एमएलसी, आयोग के सदस्य व अन्य जिलों के प्रभारियों के आने खैर पहुंचने की जानकारी मिली है।