Spread the love

इस वर्ष होलाष्टक 27 फरवरी,सोमवार से प्रारम्भ हो रहा है, जो 07 मार्च होलिका दहन के साथ ही समाप्त हो जाएगा, अर्थात्‌ आठ दिनों का यह होलाष्टक दोष रहेगा। इस दौरान किसी भी तरह के शुभ और मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं।पंडित हदय रंजन ने बताया कि भारतीय मुहूर्त विज्ञान व ज्योतिष शास्त्र प्रत्येक कार्य के लिए शुभ मुहूर्तों का शोधन कर उसे करने की अनुमति देता है। कोई भी कार्य यदि शुभ मुहूर्त में किया जाता है, तो वह उत्तम फल प्रदान करने वाला होता है।इस प्रकार प्रत्येक कार्य की दृष्टि से उसके शुभ समय का निर्धारण किया गया है। जैसे गर्भाधान, विवाह, पुंसवन, नामकरण, चूड़ाकरन, विद्यारम्भ, गृह प्रवेश व निर्माण, गृह शान्ति, हवन यज्ञ कर्म, स्नान, तेल मर्दन आदि कार्यों का सही और उपयुक्त समय निश्चित किया गया है। इस प्रकार होलाष्टक को ज्योतिष की दृष्टि से एक होलाष्टक दोष माना जाता है, जिसमें विवाह, गर्भाधान, गृह प्रवेश, निर्माण, आदि शुभ कार्य वर्जित हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *