शहर के सबसे महंगे और प्रतिष्ठित क्लब के चुनाव का आयोजन रविवार को बड़े धूमधाम से हुआ। अलीगढ़ क्लब के सचिव अंबरीश गर्ग, कोषाध्यक्ष मनीष गुप्ता, संयुक्त सचिव (संस्कृति) मधुप लहरी और संयुक्त सचिव (खेल) डॉ. वाईके द्विवेदी पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके थे। इस बार चुनाव की मुख्य लड़ाई 12 कार्यकारिणी सदस्यों की सीटों के लिए थी। जो प्रतिष्ठा की होड़ बन गई थी। सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक क्लब परिसर में मतदान चलता रहा, जिसमें क्लब के सभी दिग्गज जमकर सक्रिय रहे। देर शाम मतगणना प्रक्रिया शुरू हुई और रात सवा नौ बजे परिणाम घोषित किया गया। परिणाम में आलोक गुप्ता, महक सिंघल सहित कुल 12 सदस्य निर्वाचित हुए हैं। खास बात यह रही कि बजाज गुट का दबदबा रहा जिसके 11 सदस्य और सभी चार पदाधिकारी इस बार चुने गए।