अलीगढ़ में क्षत्रिय एकता महाअभियान व सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
Spread the love

 

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के बैनर तले महानगर के खैर बाईपास स्थित एक निजी पैलेस में क्षत्रिय एकता महाअभियान एवं सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम का विधिवत दीप प्रज्ज्वलन राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि पाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, समाजसेवी मुन्ना ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल सिंह चौहान व ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की महासचिव प्रतिमा सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ठाकुर अमित सिंह और मुकेश सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि पाल सिंह ने क्षत्रिय समाज को एकजुटता का संदेश दिया और सामाजिक सहयोग तथा राजनीतिक भागीदारी पर जोर दिया। कार्यक्रम में समाज के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला गया और सामाजिक कुरीतियों पर भी गहन चर्चा की गई। समाज में उत्कृष्ट कार्य कर रहे मेधावी छात्र-छात्राओं और युवाओं को सम्मानित किया गया। संयोजक अनिवेश चौहान ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव राजीव ठाकुर, अर्जुन सिंह फकीरा, डॉ. अतुल कुमार, कांग्रेस अध्यक्ष सोमवीर सिंह, पूर्व अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, एडवोकेट रक्षपाल सिंह राघव, सुमंत किशोर सिंह, दिनेश जादौन, रोहित सिंह शेखावत, गौरांग देव चौहान, अवनीश चौहान सहित तमाम मातृशक्ति प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *