अलीगढ़ में भारतीय मजदूर संघ की बैठक में नई कार्यकारिणी का निर्विरोध हुआ गठन
Spread the love

 

भारतीय मजदूर संघ कार्यालय में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद कर्मचारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में ब्रज प्रांत के संगठन मंत्री शंकर लाल और प्रदेश मंत्री देव वर्मा की उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मृदुल कुमार सिंह ने की और संचालन कोषाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह ने किया। चर्चा के पश्चात क्षय-रोग से जुड़े कर्मचारियों की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से निर्विरोध गठन किया गया। पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत और शुभकामनाएं दी गईं। ब्रज प्रांत के संगठन मंत्री शंकर लाल ने कहा कि कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन संघ की एकता और सामूहिक नेतृत्व का प्रतीक है। नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों में अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, उपाध्यक्ष अनिल चौधरी, विशाल विक्रम सिंह, दीपिका चौहान, डेविड कुमार शाही, जिला मंत्री पूनम चौहान,संयुक्त मंत्री संदीप शर्मा, मोहनलाल, शशांक गुप्ता, अजय प्रताप सिंह, संगठन मंत्री सुरेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष नईम अहमद, प्रचार मंत्री ललित कुमार, कार्यालय मंत्री दुशाक वशिष्ठ, कार्यकारिणी सदस्य गिरीश कुमार, दिलीप गुप्ता, केएल माहौर, राजेश कुमार जिलाध्यक्ष मृदुल कुमार सिंह ने कर्मचारियों से संगठित होकर समस्याओं का समाधान करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *