अलीगढ़। इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट एसोसिएशन के पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक लोधी विहार, सासनी गेट पर अध्यक्ष यतेंद्र कुमार (वाई के) के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में अध्यक्ष यतेंद्र कुमार ने बताया कि सृजन अभियान 2025 के तहत एसोसिएशन की नई मंडल इकाई का गठन किया गया। बैठक में नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा भी की गई। जिनमें गांधीनगर मंडल से हेमंत वार्ष्णेय (रिंकू), सासनी गेट मंडल से विजय उपाध्याय, जयगंज मंडल से अनिल सिंह, मथुरा रोड मंडलसे निमित्त जादौन,नौरंगाबाद मंडल से राहुल जैन, विष्णुपुरी मंडल से विनीत शर्मा (वीरू) ताला नगरी मंडल से कृष्ण राजानी प्रमुख हैं। प्रवक्ता राज सक्सेना ने कहा कि नए सक्रिय मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में संगठन और भी मजबूत होगा। मनोनीत सभी मंडल अध्यक्षों ने संगठन के प्रति समर्पण और निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में मुकेश मदन वार्ष्णेय, मनोज वार्ष्णेय, रोहित वार्ष्णेय, कुलदीप यादव, सुबोध सिट्टु समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।