
अलीगढ़ मेटल मर्चेंट एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा संजय वार्ष्णेय अध्यक्ष की अगुवाई में श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय परिसर में सीए गौरव गुप्ता प्रबंधक श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय एवं प्राचार्य डा ब्रजेश सक्सेना, संस्था संरक्षक, ज्ञान प्रकाश, संतोष वार्ष्णेय द्वारा वृक्षा रोपण किया गया।वृक्षारोपण का कार्यक्रम हमारे भविष्य के लिए अत्यधिक महत्व पूर्ण भी है। अरविंद कुमार ने सभी से अपील की कि पर्यावरण संरक्षण में बढ़ चढ़ कर भागे दारी करे। अश्वनी वार्ष्णेय महामंत्री ने समाज में एकजुटता व पर्यावरण संरक्षण के लिए इसे बहुत महत्व पूर्ण बताया। श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय के प्रधानाचार्य ब्रजेश सक्सेना ने इस कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए संस्था का धन्यवाद किया। इस अवसर पर अरविंद कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संतोष कुमार स्टील कनिष्ठ उपाध्यक्ष, अश्वनी वार्ष्णेय महामंत्री, हिरदेश गुप्ता संयुक्त महामंत्री, सुशील कुमार गुप्ता ऑडिटर आदि मौजूद रहे ।