अलीगढ़। उत्तर प्रदेश उद्योगव्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने प्रांतीय महामंत्री और महानगर अध्यक्ष सतीश माहेश्वरी के नेतृत्व में औद्योगिक मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी का अलीगढ़ आगमन पर स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री के साथ व्यापारिक समस्याओं पर विस्तार से वार्ता की गई। उन्होंने सभी मुद्दों को गहनता से समझने के बाद निराकरण का आश्वासन दिया। वार्ता में विशेष रूप से राकेश गुप्ता साईं, कृष्ण गुप्ता और अंकुर गुप्ता मौजूद रहे।