अखिल भारतीय करणी सेना महिला शक्ति की प्रदेश अध्यक्ष ममता सिंह के मार्गदर्शन में उनके आवास पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उन्होंने गौ माता के अंतिम संस्कार हेतु आवश्यक सामग्री गौ रक्षक दल के अध्यक्ष सचिन राघव एवं उनकी कार्यकारिणी को सौंपी। कार्यक्रम में ममता सिंह ने गौ रक्षक दल के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि हम सभी को गौ सेवा के लिए अधिक से अधिक समय देना चाहिए। गौ रक्षक दल अध्यक्ष सचिन राघव ने बताया कि उनकी टीम दिन-रात गौ सेवा में सक्रिय रहती है। पूजा सेंगर और मधु जादौन ने दल के सदस्यों को पटका पहनाकर सम्मानित किया और महिला शक्ति की ओर से सहयोग का आश्वासन दिया। सभी के सहयोग से करीब 100 किलो नमक और साड़ियां गौ माता के अंतिम संस्कार हेतु सौंपा गया। इस अवसर पर प्रभा चौहान, प्रीति गुप्ता, गौरी तोमर, भारती गौतम, आशा गुप्ता, शिवानी राघव, रुचि राघव, पूनम चौहान, नेहा तोमर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे।