कलक्ट्रेट परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व और कृतित्व को समर्पित चित्र प्रदर्शनी का भव्य आयोजन हुआ। भाजपा महानगर अध्यक्ष इंजीनियर राजीव शर्मा और युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मवीर लोधी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में पीएम मोदी के जीवन संघर्ष और राष्ट्रहित में किए गए ऐतिहासिक निर्णयों को दर्शाया गया। कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।