खैर रोड स्थित श्री खेरेश्वर धाम मंदिर परिसर में चल रहे विषाल मेला देवछठ 2025 के दौरान आज प्रातः 10 बजे रेडिएंट स्टार पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक विनोद सिंघल, अध्यक्ष गेहराज सिंह, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान और प्रधानाचार्या अंजू राठी द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप जलाकर माल्यार्पण कर किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की शुरुआत विनीता, दिव्या, विधि, दर्शिका और एविका द्वारा सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद गणेश वंदना कनिष्क, भूमिका, समीक्षा, गार्गी, युविका, वैष्णवी और माही ने प्रस्तुत की। कार्यकम में मुख्य आकर्षण श्री कृष्ण लीला/ गोवर्धन लीला का आयोजन रहा, जिसे गीतिका, सिद्धि, तन्वी, राम, आस्था, आरव, जय और पाखी ने जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। बच्चों ने तानाजी नाटक की प्रस्तुति भी दी। जिसमें रिया, आरोही, शगुन, आशी, हार्दिक और प्रशा शामिल थे। भजन राम आएंगे की प्रस्तुति श्रेय, गौरिका, तेशी, काव्य और वंशिका ने की। इस अवसर पर दीप्ति भारद्वाज, अंजली शर्मा, सविता शर्मा, किरण शर्मा, आदर्श, अभय राज, धर्मेंद्र शर्मा और देवराज सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।