आगरा रोड स्थित चिरंजीलाल इंटर कॉलेज में श्री कृष्णलीला का 21 सितंबर से आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 4 अक्टूबर तक चलेगा। श्री कृष्णलीला संस्थान की ओर से महोत्सव में चैतन्य महाप्रभु की भी लीला का आयोजन होगा। रात में श्री कृष्ण लीला का मंचन होगा तो सुबह चैतन्य महाप्रभु की लीला होगी। आयोजन समिति के संस्थापक सदस्य प्रेम प्रकाश माहेश्वरी ने बताया कि मंडली के कलाकार पूरी शास्त्रीय परंपरा के अनुसार कृष्णलीला का मंचन करेंगे। कार्यक्रम में 21 सितंबर श्रीकृष्ण जन्म लीला, 22 सितंबर नंदोत्सव, पूतना वध, शंकर लीला 23 सितंबर माखन चोरी लीला 24 सितंबर अभिमन्यु लीला, 25 सितंबर कालिया मर्दन लीला, 26 सितंबर मीरा बाई लीला, 27 सितंबर भक्त मोरध्वज लीला, 28 सितंबर भक्त नरसी लीला, 29 सितंबर दशावतार लीला, 30 सितंबर सत्यवादी हरिशचंद्र लीला, 1 अक्टूबर कंस वध लीला, 2 अक्टूबर भक्त प्रहलाद लीला, 3 अक्टूबर कृष्ण सुदामा मिलन लीला, 4 अक्टूबर श्याम सगाई आदि कार्यक्रम आयोजित होंगी। इस मौके पर अध्यक्ष आशुतोष वार्ष्णेय, महामंत्री प्रेम प्रकाश माहेश्वरी, राजेश सडकोड़ा, मनोज पत्रकार, संजय किराना, गोविन्द माहेश्वरी,देवेंद्र गाँधी, पवन शर्मा, जुगल किशोर, मधुर राठी,राज सक्सेना मौजूद रहें।