अलीगढ़। जिलाधिकारी संजिव रंजन ने गणेश उत्सव पर पीओपी प्रतिमाओं के प्रयोग और विसर्जन से बचने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्लास्टर ऑफ पेरिस और रासायनिक रंग जल प्रदूषण बढ़ाते हैं और जलचर जीवों के लिए खतरा हैं। रंजन ने अखिलेश्वर महादेव मंदिर द्वारा तैयार जागरूकता पोस्टर का लोकार्पण किया और आमजन से धार्मिक आस्था और पर्यावरण संरक्षण को साथ लेकर चलने का आह्वान किया। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश गौड़ ने बताया कि 25 अगस्त शाम 5 बजे से इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाओं का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। ये प्रतिमाएँ पंचगव्य और अनाज से बनाई गई हैं, जिससे विसर्जन के बाद जलचरों का भोजन बन जाती हैं।