जेसीज अलुम्नाई कार्निवल में मंडल 2 ने जीता दिल, ललेश सक्सेना का किया सम्मान
Spread the love

 

लुधियाना। जेसीज अलुम्नाई क्लब के भव्य कार्निवल जश्न-ए-कार्निवल में मंडल 2 ने उत्साह और ऊर्जावान भागीदारी से सभी का दिल जीत लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजलि गुप्ता बत्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शैली चौधरी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। अलीगढ़, गाज़ियाबाद, बदायूं, रायबरेली और राठ से आए 125 प्रतिभागियों में मंडल 2 के 21 सदस्यों की सक्रिय भूमिका उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष ललेश सक्सेना को सर्वश्रेष्ठ मंडल अध्यक्ष के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। मंडल 2 को सर्वाधिक संख्या में सहभागिता करने के लिए भी पुरस्कृत किया गया। विशेष सलाहकार तरुण सक्सेना ने कहा कि यह आयोजन मंडल की एकता, संस्कृति और समर्पण का प्रतीक है और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *