जैन मिलन महिला के तत्वावधान में खेल खेल में दी जैन धर्म के तीर्थों की जानकारी
Spread the love

दसलक्षण पर्व के समापन पर बुधवार को खिरनी गेट स्थित श्री लख्मीचंद पांड्या खंडेलवाल दिगम्बर जैन ट्रस्ट मंदिर में जैन मिलन एवं जैन मिलन महिला अलीगढ़ नगर द्वारा आओ करें तीर्थ वंदना धार्मिक मनोरजंक ,ज्ञानवर्धक गेम कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेश कुमार जैन,सुरेश कुमार जैन गढ़ी, डॉ पीकेजैन ,प्रद्युम्न कुमार जैन ,नरेंद्र कुमार जैन ,विजय कुमार जैन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया। भव्या,पूर्वी ,रिद्धि जैन द्वारा मंगलाचरण प्रस्तुत किया गया। सुमन जैन,पूर्वी जैन,दीप्ति जैन,ऋतु जैन,नीता जैन,मधु जैन,अंजली जैन द्वारा धार्मिक खेल के माध्यम से जैन तीर्थों के बारे में जानकारियां दी गई। आयोजकों द्वारा बीच बीच में धार्मिक प्रश्नोत्तरी भी करायी गई। कार्यक्रम के प्रायोजक राजेंद्र कुमार जैन ,नेहा जैन एवं सुरजीत जैन पाटनी,पूनम जैन पाटनी ने सभी विजयी प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर जैन मिलन के अध्यक्ष अतुल कुमार जैन ,मंत्री आदर्श कुमार जैन,कोषाध्यक्ष नृपेंद्र कुमार जैन,मयंक जैन, गौरव जैन, प्रदीप जैन,कमल जैन,सौरभ जैन पांड्या,सत्यम जैन,लक्ष्य जैन,सरिता जैन ,मीना जैन,सीमा जैन, प्रिया जैन,आयुषी जैन,सलोनी जैन,रजनी जैन,मीनू जैन,अंजना जैन, रेशु जैन सहित बच्चे भी उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *