अलीगढ़। ज्ञान धारा क्लब का मासिक कार्यक्रम कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल, रामघाट रोड में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री कृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से हुई। डॉ. लकी गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य वक्ता देवी स्मृति जी ने भगवान कृष्ण के गीता उपदेश का व्याख्यान किया। कार्यक्रम में भजन, संकीर्तन, नृत्य और पियानो प्रस्तुति भी हुई। होनहार बच्चों और प्रतिभाशाली व्यक्तियों का सम्मान भी किया गया, जिसमें चित्रकार शुभाशीष, कवि प्रेम किशोर पटाखा जी के सुपुत्र, सम्मिलित थे। कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य नंदनी अग्रवाल ने बच्चों को संस्कारवान और चरित्रवान बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन सुनील जैन ने किया और राजीव अग्रवाल, अध्यक्ष, ने धन्यवाद ज्ञापित किया।