डॉक्टर नरवारिया ने कैंसर जागरूकता और निवारण पर की चर्चा
Spread the love

 

मैरिस रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में डॉक्टर नरवारिया ने कैंसर की बढ़ती समस्या, उसके कारण और निवारण के तरीकों पर विस्तार से चर्चा की। डॉक्टर ने बताया कि 2022 की रिसर्च के अनुसार भारत में लगभग दस लाख से अधिक कैंसर मरीज सामने आए, जिनमें से लगभग नौ लाख मरीजों की मौत हो गई। इसके बावजूद, अधिकांश कैंसर के मामले समय पर पहचान, जीवन शैली में सुधार और दवा के माध्यम से रोके जा सकते हैं। डॉक्टर नरवारिया ने यह भी स्पष्ट किया कि अलीगढ़ के मरीज उनके विश्वस्तरीय चिकित्सा संस्थान की सेवाओं से लाभान्वित हो सकेंगे। इसके लिए शहर में शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक किया जा सके और समय पर उपचार संभव हो।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *