दसवें आयुर्वेद दिवस पर निकाली आयुर्वेद जन जागरूकता रैली
Spread the love

 

दसवें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर आज वृहद आयुर्वेद जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कोल विधायक अनिल पाराशर ने रैली का शुभारम्भ सुभाष चौक स्टेट बैंक से किया गया। रैली मुख्य मार्गों से होते हुए कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में संपन्न हुई। रैली में आयुष विभाग के अधिकारी, चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में जनसामान्य शामिल हुए। प्रतिभागियों ने आयुर्वेद अपनाओ-स्वास्थ्य पाओ, योग और आयुर्वेद से बने जीवन स्वस्थ और समृद्ध जैसे नारों से लोगों को आयुर्वेद अपनाने के लिए प्रेरित किया। जगह-जगह राहगीरों एवं नागरिकों को आयुर्वेद की उपयोगिता बताकर जागरूक किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. नरेन्द्र कुमार ने कहा कि आयुर्वेद भारत की प्राचीन और वैज्ञानिक चिकित्सा पद्धति है। वक्ताओं ने बताया कि आयुर्वेदिक औषधियां, पंचकर्म, योग और दिनचर्या आज की बदलती जीवनशैली में स्वास्थ्य सुरक्षा के सशक्त साधन हैं। कार्यक्रम में विभिन्न विशेषज्ञों ने लोगों को आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति को अपनाकर स्वस्थ, निरोग और संतुलित जीवन जीने का संदेश दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में चिकित्सक एवं जनसमूह उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *