अलीगढ़। धर्म समाज बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया। प्रबंधक संजय कुमार गोयल और प्रधानाचार्या रचना गुप्ता ने मशाल में ज्योति प्रज्ज्वलित कर खेल दिवस का उद्घाटन किया। प्रबंधक संजय कुमार गोयल ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस हमें खेल के महत्व और खेल भावना को याद दिलाता है। प्रधानाचार्या रचना गुप्ता ने मेजर ध्यानचंद की हॉकी में योगदान और उनकी विरासत को याद किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्केटिंग और ताइक्वांडो प्रदर्शन से हुई। नेहरू, सुभाष, टैगोर और गांधी हाउस के खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। ऑल ओवर चैंपियन में नेहरू हाउस,रस्साकसी में बालिका वर्ग सुभाष हाउस, सीनियर बालक वर्ग टैगोर हाउस,जूनियर बालक वर्ग नेहरू हाउस खो-खो में बालिका वर्ग नेहरू हाउस, कबड्डी में बालक वर्ग नेहरू हाउस, टेबल टेनिस में बालक और बालिका वर्ग टैगोर हाउस, बैडमिंटन में बालक वर्ग नेहरू हाउस इस अवसर पर हेड मिस्ट्रेस पूजा जैन, अनुशासन प्रभारी पुष्कर वाश्णेय, खेल प्रभारी प्रदीप रावत, खेल प्रशिक्षक गौरव राजपूत, रजनीश जैन और खेल प्रशिक्षिका लुबना सफीक उपस्थित रहे।