अलीगढ़। धर्म समाज महाविद्यालय के भव्य सभागार में जिला स्काउट और गाइड फेलोशिप अलीगढ़ द्वारा राज्य एवं जिला स्तरीय गैदरिंग का ऐतिहासिक आयोजन हुआ। इस अवसर पर इंडियन स्काउट और गाइड फेलोशिप के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मैक मैकी, राष्ट्रीय महासचिव सीमा राठी, वरिष्ठ सदस्य मधु कालिया, दीप्ति जैन, उत्तर प्रदेश राज्य अध्यक्ष उमा विश्नोई सहित अनेक राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय पदाधिकारी पहली बार सामूहिक रूप से अलीगढ़ पधारे। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मैक मैकी ने भगवान गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। इसके उपरांत स्काउट-गाइड प्रार्थना का मधुर गान किया गया। इस मौके पर राज बाला विश्नोई, राधा अग्रवाल, रंजना शर्मा, हीरालाल शर्मा, अरविंद कुमार सहित अन्य राज्य कार्यकारिणी सदस्य भी उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया।