प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत 17 सितंबर को जिले की सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में रक्तदान शिविर और 21 सितंबर को लगभग 10,000 युवाओं के साथ नमो मैराथन का आयोजन होगा। मैराथन का थीम है आत्मनिर्भर भारत, फिट इंडिया और नशा मुक्त भारत। कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम अलीगढ़ क्षेत्र में होगा। संयोजक के रूप में धर्मवीर सिंह लोधी, अमन गुप्ता और मनीष गौतम जिम्मेदारी संभालेंगे। आज प्रेस वार्ता में भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे और कार्यक्रम की जानकारी साझा की। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मनीष गौतम, भाजयुमो जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह लोधी, राजवंश सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रमेन्द्र पाल सिंह गुड्डू, जिला उपाध्यक्ष मनोज ठाकुर, जिला मंत्री रजत उपाध्याय, कार्यालय प्रभारी आकाश गुप्ता, विशाल चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।