भारत गैस परिवार ने उपभोक्ता अरविन्द पंडित का धूमधाम से मनाया जन्मदिन
Spread the love

 

अलीगढ़। भारत गैस परिवार ने विगत दिवस अपने सम्मानित उपभोक्ता और सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेश महासचिव एवं हिन्दू युवा वाहिनी बृज क्षेत्र के महामंत्री अरविन्द पंडित का जन्मदिन बड़े ही उत्साह और शिद्दत के साथ मनाया। भारत गैस अलीगढ़ गैस सर्विस कार्यालय पर आयोजित इस कार्यक्रम में गैस एजेंसी की वितरक एवं कांग्रेस नेत्री प्रतिमा सिंह ने अरविन्द पंडित को आशीर्वाद प्रदान किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं और ईश्वर से उनकी दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की मंगलकामना की। जन्मदिन समारोह में अरविन्द पंडित ने सभी का आभार जताया और इसे अपने लिए विशेष पल बताया। इस अवसर पर कांग्रेस के युवा नेता विक्रमादित्य सिंह के साथ अलीगढ़ गैस सर्विस का पूरा स्टाफ भी मौजूद रहा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *