भारत विकास परिषद, वैभव शाखा ने एनीमिया जांच शिविर का किया आयोजन
Spread the love

अलीगढ़। भारत विकास परिषद, वैभव शाखा ने संस्कृति माह के अंतर्गत चिरंजीलाल कन्या विद्यालय में एनीमिया (हीमोग्लोबिन) जांच शिविर आयोजित किया। शिविर में 122 छात्राओं और अध्यापिकाओं की हीमोग्लोबिन जांच की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता और स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और पुष्प अर्पित करके किया गया। प्रधानाचार्या मधु वार्ष्णेय ने भी छात्राओं को एनीमिया और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। प्रांतीय अध्यक्ष संजीव वार्ष्णेय ने स्वास्थ्य और सात सुखों के महत्व पर जोर दिया। स्वास्थ्य विभाग व संस्कार शाखा का धन्यवाद व्यक्त किया। शाखा अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने सभी का आभार जताया, जबकि संचालन शाखा सचिव अजय राठी ने किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *