अलीगढ़। भारत विकास परिषद सुंदरम शाखा ने शिक्षक दिवस के अवसर पर विश्व भारती स्कूल, सासनी गेट में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर सभी शिक्षकों को उनके समर्पण और योगदान के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही छात्र-छात्राओं को उनकी प्रतिभा के अनुसार पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या सुनीता जादौन को विशेष सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम का संचालन शाखा सचिव संगीता बंसल ने किया। शाखा अध्यक्ष डॉ. शशि शर्मा ने विद्यालय प्रबंधन समिति के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि परिषद हमेशा छात्र-छात्राओं के भविष्य निर्माण में तत्पर रहेगी। इस कार्यक्रम में प्रांतीय कुटुंब प्रबोधन प्रभारी पूनम पाली, शाखा अध्यक्ष डॉ. शशि शर्मा, सचिव संगीता बंसल, कोषाध्यक्ष कविता गुप्ता, सुनीता वार्ष्णेय, सुनीता जादौन, दीप्ति गोविल समेत कई महिलाएं मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।