महर्षि वाल्मीकि महोत्सव मेला 2025 के लिए स्वागत समिति का हुआ गठन
Spread the love

 

महर्षि वाल्मीकि महोत्सव मेला समिति के तत्वाधान में 2025 के मेले को भव्य बनाने के लिए आज स्वागत समिति का गठन किया गया। सर्वसम्मति से ठाकुर श्योराज सिंह को स्वागत समिति का अध्यक्ष बनाया गया। महामंत्री सोनू कुमार सरदार, स्वर्ण सिंह, संदीप सिंह, कमल, बंटी, तेजवंत सिंह उपाध्यक्ष अनुज उपाध्याय, मनोज श्रोत्रिय, अश्वनी अग्निहोत्री, भूपेंद्र लवानिया समिति के अध्यक्ष ठाकुर श्योराज सिंह ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण लिखकर प्रत्येक हिंदू समाज को आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा दी। हमें उनके अनुकरण से अपने जीवन को सार्थक बनाना चाहिए। उन्होंने बताया कि मेले का भव्य उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह संजू, एटा के पूर्व सांसद राजवीर सिंह, अलीगढ़ सांसद और हाथरस सांसद अनूप प्रधान संयुक्त रूप से करेंगे। मेला संस्थापक संयोजक संदेश राज ने कहा कि यह 12वां महोत्सव मेला सामाजिक संरक्षा दिवस के उपलक्ष में आयोजित किया जा रहा है। मुख्य आकर्षण का केंद्र भाभी जी घर पर हैं के कलाकार सदानंद वर्मा और अनोखेलाल सक्सेना होंगे। कार्यक्रम में गुरबख्श सिंह बक्शी, हिमांशु वाल्मीकि, करण वाल्मीकि, धीरज चौहान, अर्जुन माहौर, प्रदीप वाल्मीकि, अंकुश वाल्मीकि, विशाल जीवन, बॉबी भास्कर सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *