अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा अलीगढ़ ने अपने संगठन का विस्तार धनीपुर मंडी स्थित क्षत्रिय भवन पर भव्य रूप से किया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कमल प्रताप सिंह ने की। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र पाल सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनीत किया। कार्यक्रम में नए पदाधिकारी यश ठाकुर महानगर अध्यक्ष युवा, गवेंद्र सिंह तहसील अध्यक्ष कोल, संदीप सिंह चौहान जिला महासचिव, खेम सिंह धनीपुर ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किए गए। कीर्ति सिंह, शोभना चौहान, प्रीति सिंह, मेघ सिंह, अलका सिंह, अनु सेंगर, राधा तोमर, अंजना सिंह, रंजन सिंह, शारदा सिंह, मंजू सिंह, प्रतिज्ञा चौहान, अनुपमा सिंह, दीपक सिंह, लोकेश जादौन संगठन सदस्य में मनोनीत की गई। मंडल अध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की स्थापना, उद्देश्य और कार्य प्रणाली से अवगत कराया। जैकी ठाकुर ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में संगठन को मजबूती से स्थापित किया जाएगा। नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष युवा यश ठाकुर ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें यह जिम्मेदारी मिलने पर गर्व है और इसे पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाएंगे। इस अवसर पर शशिबाला सिंह, मंडल अध्यक्ष वीरांगना भावना चौहान, स्नेहा लता चौहान, नूतन तोमर, धीरू पहलवान, डैनी ठाकुर, मनोज सिंह, उपेन्द्र कुमार सिंह, रामरक्ष पाल सिंह सेंगर, अखिलेश तोमर, कविता राघव, सूरज राघव, गोविन्द सिंह, अनीता सिंह, जलज सिंह, सुमन चंदेल, रेखा सिंह, राजपूत स्नेह लता जादौन सहित अनेक गणमान्य सदस्य।