अलीगढ़। जिले में आमजन की सेहत और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विस एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने कदम उठाया है। उन्होंने सहायक आयुक्त खाद्य अजय कुमार जायसवाल के साथ बैठक कर स्वास्थ्य सेवाओं और खाद्य सुरक्षा पर विस्तृत चर्चा की। बैठक का मुख्य फोकस मानव स्वास्थ्य में बढ़ती चुनौतियां, फास्ट फूड के अनियंत्रित प्रसार से उत्पन्न समस्याएं और शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना रहा। प्रदीप चौहान ने कहा कि जिले में फास्ट फूड की खपत तेजी से बढ़ रही है, जिसे नियंत्रित करना आवश्यक है। सहायक आयुक्त खाद्य अजय कुमार जायसवाल ने बताया कि विभाग लगातार निरीक्षण और जांच अभियान चला रहा है और भविष्य में इसे और सख्त बनाया जाएगा।