राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर ब्रज प्रांत की साधारण सभा का हुआ आयोजन
Spread the love

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सेवा भारती हरिगढ़ महानगर द्वारा केशव सेवा धाम, सिंघारपुर मथुरा रोड पर ब्रज प्रांत की साधारण सभा का आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष उमेश गर्ग की अध्यक्षता में दीप प्रज्ज्वलन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। वरिष्ठ स्वयंसेवकों ने सेवा कार्यों को गति देने, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में अधिक जनसंख्या तक पहुँचने का आह्वान किया। सेवा भारती हरिगढ़ महानगर अध्यक्ष गौरव सिंघल ने सभी स्वयंसेवकों को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन संजय शर्मा ने किया। प्रांतीय उपाध्यक्ष वीरेन्द्र वार्ष्णेय ने आयोजन समिति को बधाई दी। समाजसेवा के प्रति समर्पित कार्यकारिणी सदस्यों ने अतिथि देवो भव के भाव से सेवा का संदेश दिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *