शारदीय नवरात्रि के अवसर पर सिटी क्लब में रही डांडिया उत्सव की धूम
Spread the love

 

शारदीय नवरात्रि महोत्सव के मौके पर अलीगढ़ सिटी क्लब संस्था द्वारा स्थानीय होटल में डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें अनेकों महिलाओं ने प्रतिभाग कर व्रत के भोजन का भी आनंद लिया। उक्त जानकारी देते हुए संयोजिका नीमा वर्मा ने बताया कि संस्था दोस्तों की महफ़िल द्वारा आयोजित डांडिया उत्सव में भारतीय परिधानों में सज धज कर आए नवरात्रे मैया के, ढोली तारों ढोल बाजे, ओढ़नी उड़े तो, गरबे की रात है, दर्शन मां के होंगे आदि गीतों पर डांडिया नृत्य किया। सभी महिला सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया। इस दौरान वंदना गुप्ता,रेणु वर्मा,लक्ष्मी वर्मा,कंचन वर्मा,नीतू सक्सैना,ममता वर्मा,मीनाक्षी,संध्या माथुर,सविता, रूपाली,डॉली आदि की प्रस्तुति को खूब सराहना मिली। अलीगढ़ सिटी क्लब की सचिव काजल धीरज ने इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजनों को भारतीय संस्कृति से जोड़े रखने बाला बताया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *