अलीगढ़। आगरा रोड स्थित निजी गेस्ट हाउस में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह यज्ञ में नंदोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। इसके बाद श्री गिर्राज लीला और अनकुट प्रसादी का भव्य आयोजन भी किया गया। कथा व्यास पूज्य धर्मगुरु श्री हरिबाबा हाथरसी (वृंदावन वाले) जी ने आधुनिक समय में भागवत कथा की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर बीजेपी महानगर अध्यक्ष इं. राजीव शर्मा, गांधी नगर मंडल अध्यक्ष अनुराग शर्मा, भारतीय प्रज्ञान परिषद, प्रज्ञा प्रवाह, मेरठ प्रांत के प्रांतीय कार्यकारणी सदस्य डॉ. एस.सी. वार्ष्णेय नगर कार्यवाह रतन, नगर सहसंचालक देवेंद्र हनुमान,वार्ष्णेय डायग्नोस्टिक एंड इमेजिंग सेंटर से डॉ. अभिषेक वार्ष्णेय निरंजन लाल पंडितजी (दूध वाले), अतुल ख्यालिराम, सुरेश चंद्र वार्ष्णेय (सरकोड़ा), मुकेश अग्रवाल (कपड़ा वाले), कृष्णा कुमार सीतू, प्रदीप वसुंधरा, पंकज गर्ग, निश्चल जौहरी, आदित्य मिश्रा, अमित फैंसी, दिवेश शर्मा, दीपक झा, मयंक फैंसी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।