श्री गणेश संस्कार एवं सामाजिक संस्था के तत्वावधान में आयोजित 10 दिवसीय श्री गणेश महोत्सव का आज विसर्जन के साथ समापन हुआ। विसर्जन से पूर्व गणपति का हवन-यज्ञ किया गया। गणेश जी की प्रतिमा को खुले रथ पर सजाकर पदाधिकारी, महिला मंडली व भक्तगण भक्ति भाव से नाचते-गाते, गुलाल उड़ाते हुए यात्रा में शामिल हुए। संस्था के अध्यक्ष योगेश महाजन, महामंत्री कुंवर प्रमोद सेनानी और कोषाध्यक्ष शैलेश वार्ष्णेय ने पूजन कर यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा श्री टीकाराम मंदिर से प्रारंभ होकर पान दरिबा, सुदामापुरी, ऑर्किड ब्लू, नयनाभिराम विद्या नगर होते हुए विभिन्न स्थानों पर स्वागत पाती हुई रामघाट रोड के रास्ते राजघाट पहुंची जहां गणपति विसर्जन संपन्न हुआ। यात्रा में पुजारी राजू पंडित, राम जी, नवेन्द्र, राजीव गुप्ता, पुरुषोत्तम समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। व्यवस्था व स्वागत में मानव महाजन, विशाल महाजन, प्रशांत अग्रवाल, यशपाल सिंह लोधी, विजय महाजन, रीना महाजन, रिंकी महाजन, स्नेहा वार्ष्णेय, मनीषा उपाध्याय,जैसीका वार्ष्णेय, अमन उपाध्याय, मोनिका महाजन, साची उपाध्याय, विशाल उपाध्याय सहित कई कार्यकर्ता सक्रिय रहे।