अलीगढ़। श्री गणेश महोत्सव सेवा समिति द्वारा आयोजित श्री गणेश महोत्सव का शुभारंभ 27 अगस्त से श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय क्रीड़ास्थल पर किया जाएगा। इससे पहले समिति के सभी पदाधिकारियों ने श्री वार्ष्णेय मंदिर पहुंचकर देवों से आशीर्वाद लिया और कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु निमंत्रण दिया। समिति अध्यक्ष अमित शेखर सर्राफ एवं महामंत्री मनोज कुमार खलीफा ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ गणेश मूर्ति अभिषेक,स्थापना एवं भजन संध्या के साथ होगा। इस अवसर पर अमित शेखर सर्राफ, भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक, मनोज कुमार पप्पू खलीफा, विवेक गुप्ता पलक, गौरव वार्ष्णेय पीतल, संजय कुमार वार्ष्णेय बालाजी, दर्शन गुप्ता, धनेन्द्र वार्ष्णेय, अजयराज लिथो, अश्विनी वार्ष्णेय, आमोद वार्ष्णेय महाशय, अमित गुप्ता किताब, हीरेंद्र अग्रवाल, विष्णु हरि गुप्ता, नीटू शर्मा, घनेन्द्र गुप्ता, सुशील वंशिका, विजय गुप्ता साई, सुनील मित्तल, तरुण वार्ष्णेय, अरुण वार्ष्णेय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।