अलीगढ़। स्व. श्री कल्याण सिंह की चतुर्थ पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ का 21 अगस्त को अपराह्न 1 बजे अलीगढ़ आगमन हुआ। अपर जिलाधिकारी (नगर) के आदेशानुसार, उप नियंत्रक और वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक के निर्देशन में सिविल डिफेंस के सीपी सिंह की उपस्थिति में नागरिक सुरक्षा के 40 जवानों को मुख्य तीन ड्यूटी पॉइंट पर तैनात किया गया। ड्यूटी पॉइंट और जवानों की संख्या क्वार्सी चौराहा 10 जवान,क्वार्सी चौराहे से आगे ओजोन सिटी गंदा नाला पुलिया 10 जवान,कार्यक्रम स्थल तालानगरी में 20 जवान ड्यूटी पर लगाए गए सभी जवानों ने समय से अपने-अपने पॉइंट पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था और शांति सुरक्षा सुनिश्चित की।