अलीगढ़। श्री गणेश संस्कार एवं सामाजिक संस्था द्वारा द्वितीय दिवस पर श्री खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन टीकाराम मंदिर सेंटर पॉइंट प्रांगण में किया गया। मुख्य यजमान निखिल महाजन और नीता महाजन ने पहले श्री गणेश जी की प्रतिमा पर पूजा-अर्चना की। इसके बाद भजन संध्या आरंभ हुई। भजन संध्या में दिल्ली से आई महिला भजन गायिका अमृता सिंह ने गणेश वंदना और सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। उसके बाद श्याम भजन मेने श्याम से वरदान एक ही, तेरी कृपा बनी रहे जब तक है जिंदगी आदि भजन गाए। संस्था के अध्यक्ष योगेश महाजन, महामंत्री प्रमोद सेनानी और कोषाध्यक्ष शैलेश वार्ष्णेय ने सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर प्रशांत छोटू, विशाल महाजन, सचिन महाजन, विशाल चंद्रा, यशपाल सिंह लोधी, संजय कंटक, चेतन राजानी, पुरुषोत्तम गुप्ता, पवन गुप्ता, लविश गुप्ता साड़ी संसार, विशाल उपाध्याय, मुख्य संयोजिका अर्चना रंजन, मनीषा उपाध्याय, रानी शर्मा, मोनिका महाजन, सीमा गौतम सहित कई लोगों ने सहयोग किया।