स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत 39 एएनएम छात्राओं को वितरित किए निःशुल्क टैबलेट
Spread the love

स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत आज एएनएम प्रशिक्षण केन्द्र, बन्नादेवी में अध्ययनरत 39 छात्राओं को निःशुल्क टैबलेट वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्षा विजय सिंह उपस्थित रहीं। वक्ताओं ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के डिजिटल क्रांति अभियान के तहत यह योजना छात्राओं के लिए मील का पत्थर साबित होगी। प्रशिक्षु एएनएम आधुनिक तकनीक का उपयोग कर गुणवत्तापरक स्वास्थ्य सेवाएं अधिक प्रभावी ढंग से जनमानस तक पहुँचा सकेंगी। 33 वर्षों के बाद 2022 में एएनएम प्रशिक्षण केन्द्र, बन्नादेवी का पुनः संचालन शुरू हुआ। जिला पंचायत अध्यक्षा ने छात्राओं से शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया। मुख्य चिकित्साधिकारी ने तकनीक का सकारात्मक उपयोग कर स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या कु. अंजली, ट्यूटर इंचार्ज, प्रधान लिपिक रामराज, प्रशासनिक अधिकारी रोहित प्रकाश सक्सैना सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *