हैंड्स फोर हैल्प ने एक 75 वर्षीय माता जी को सड़क से उठा पहुँचाया वृद्ध आश्रम
Spread the love

हैंड्स फ़ॉर हैल्प को गौरव कुमार निवासी कामख्या मंदिर रोड अलीगढ़ से सूचना मिली की एक वृद्ध माता जी जिनकीं उम्र लगभग 75 वर्ष है। और माता जी कुछ भी बोलने मै अक्षम है वह सड़क के किनारे दुःखी अवस्था मे काफी देर से बैठी है,संस्था की टीम ने जब जाकर देखा तो एक दुखी,कमजोर,बेसुध,माता जी काफी दयनीय स्थिति मे सड़क के किनारे बैठी हुई है। उनको एक बेहतर देखभाल हेतु संस्था द्वारा माता जी को आवासीय महिला वृद्ध आश्रम क्यामपुर मोड़ पर भेज दिया है। माता जी के स्वास्थ्य भी ठीक नही है ऐसा प्रतीत हो रहा है की उनके बच्चों ने उनको घर से बाहर कर दिया और वह कई दिन भूख भी है। जिसके कारण वह काफी कमजोर हो गयी हों। माता जी की मदद मे स्थानीय निवासी कुसुम देवी और उनके बेटे गौरव कुमार ने विशेष सहयोग किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *