🏵️पंडित हृदय रंजन शर्मा ने बताया की 22 मार्च 2023 से 08 अप्रैल 2024 तक भारतीय विक्रम संवत 2080 में समस्त भूमंडल पर एक चंद्रग्रहण तथा तीन सूर्य ग्रहण पड़ेंगे भारतीय भूभाग पर दिनांक 28 अक्टूबर 2023 आश्विन शुक्ल पूर्णिमा रविवार में होने वाला खंडग्रास चंद्रग्रहण ही समस्त भारतवर्ष में देखा जा सकेगा तारीख 20 अप्रैल 2023 का कंकणाकृती सूर्यग्रहण, तारीख 14 अक्टूबर 2023 का कंकणाकृती सूर्यग्रहण तथा 08 अप्रैल 2024 का खंडग्रास सूर्यग्रहण दिखाई देगा परन्तु भारत में ये ग्रहण कहीं भी दिखाई नहीं देगें इसके सूतक पातक दोष से डरने की घबराने की आप लोगों को कोई जरूरत नहीं है क्योंकि यह है भारतवर्ष में कहीं भी नहीं दिखाई देंगे |
🍁भारत में कहीं भी ना दृश्य सूर्य ग्रहण संवत 2080 वैशाख कृष्ण पक्ष अमावस्या गुरुवार दिनांक 20अप्रैल 2023 को भारतीय समय अनुसार प्रातः 7:05 से दोपहर 12:29 तक विदेशों में कंकणाकृती खंडग्रास सूर्यग्रहण रहेगा इस ग्रहण को अमेरिका ,समोआ, बरूनी,कंबोडिया ,चीन ,तिमोर, फिजी, जापान, मलेशिया न्यूजीलैंड, सिंगापुर, ताइवान, थाईलैंड ,वियतनाम, अंटार्टिका ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण हिंद महासागर, इंडोनेशिया, फिलीपींस आदि देशों में देखा जा सकेगा परंतु भारत में यह ग्रहण किसी भी स्थान से दिखाई नहीं देगा अतः इसके किसी भी प्रकार के सूतक पातक स्नान दान पुण्य यम नियम दोष पूरे भारतवर्ष में मान्य नहीं होंगे अतः किसी भी बात से आपको घबराने की बिल्कुल भी जरुरत नहीं है |
डिसक्लेमर-दिए गए लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है, विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।