गदर 2 रिलीज होने के नजदीक पहुंच रही है। इसके साथ ही फिल्म की चर्चा भी जोरो-शोरो से हो रही है। अब हाल ही में गदर की सुपरहिट जोड़ी सकीना और तारा सिंह साथ नजर आए।

सनी देओल और अमीषा पटेल, गदर 2 को लेकर खबरों में बने हुए हैं। फिल्म कुछ महीनों में रिलीज होने वाली है। ऐसे में दोनों स्टार्स गदर 2 के प्रमोशन में जुड़े हुए हैं।
ग़दर 2 के तारा और सकीना साथ आए नजर
सोशल मीडिया पर सनी देओल और अमीषा पटेल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक्टर काला कुर्ता पायजामा और पगड़ी पहने तारा सिंह के लुक में नजर आ रहे हैं। वहीं, अमीषा पटेल पीच कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

ट्रेलर कब होगा जारी
फिल्म अपनी रिलीज की तैयारी जोरो- शोरो से कर रही है। गदर 2 का बज लगातार बना हुआ है। हाल ही में मेकर्स ने गदर 2 का टीजर रिलीज किया, जिसे सोशल मीडिया पर अच्छे रिव्यू मिले। अब जल्द गदर 2 का ट्रेलर जारी किया जाएगा।
फिल्म की रिलीज डेट क्या है ?
गदर 2 इस साल 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सनी देओल और अमीषा पटेल स्टाररफिल्म में इन दोनों के अलावा उत्कर्ष शर्मा भी अहम किरदार में हैं। उन्होंने गदर में तारा सिंह और सकीना के बेटे का किरदार निभाया था। गदर 2 का डायरेक्शन अनिल शर्मा ने किया है।