Spread the love

भगवान शिव जी को सावन का महीना अत्यंत प्रिय है। अगर इस महीने में उनकी विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाए तो शिव जी को बहुत जल्दी प्रसन्न किया जा सकता है। पुरुषोत्तम मास (मलमास) के कारण इस साल सावन दो माह का होगा। सावन चार जुलाई से आरंभ हो रहा है और 31 अगस्त को समाप्त होगा। कुल 59 दिनों तक सावन मास रहेगा।

 सावन चार जुलाई से आरंभ हो रहा है और 31 अगस्त को समाप्त होगा। कुल 59 दिनों तक सावन मास रहेगा। पुरुषोत्तम मास के कारण इस साल सावन दो माह का होगा। अधिकमास 18 जुलाई बुधवार से 16 अगस्त गुरुवार तक रहेगा। इस साल यह पवित्र श्रावण माह बहुत सारे शुभ संयोग और योगों को लेकर आ रहा है।

भगवान शिव को आखिर क्यों प्रिय है ये महीना ?

भगवान शिव को सावन का महीना अत्यंत ही प्रिय है। जो भी भक्त इस माह में उनकी विधिवतरूप से पूजा करता है उसकी सभी मनोकामना पूर्ण होती है। आओ जानते हैं कि आखिर शिवजी को क्यों प्रिय है सावना का महीना।

शिवपुराण में लिखा गया है कि दक्ष पुत्री सती ने जब अपने प्राणों को त्याग दिया था, तो महादेव दुख में इतने डूब गए थे कि घोर तप में लीन हो गए थे। तब माता सती ने पर्वतराज हिमालय पुत्री पार्वती के रूप में जन्म लिया और महादेव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तप किया।

उनकी इस कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर महादेव ने उनकी मनोकामना को पूरा किया और इसके बाद ही महाशिवरात्रि पर उनका माता पार्वती के साथ विवाह हुआ। इस तरह ये महीना शिवजी और माता पार्वती के मिलन का महीना माना जाता है इसलिए ये महीना भगवान शिव और माता गौरी, दोनों को प्रिय है।

भगवान शिव को चढ़ाये ये चीज़े तो मिलेंगे ये लाभ

  • शिवलिंग का गंगा जल से अभिषेक करने पर सुख-समृद्धि आती है।
  • आर्थिक परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए गन्ने के रस से करें अभिषेक l
  • मानसिक तनाव दूर करने के लिए इत्र से करें शिवजी का अभिषेक l
  • शिवलिंग पर केसर से अभिषेक करने पर शिवकृपा की प्राप्ति होती है।
  • सुख और शांति के लिए शिवलिंग पर चंदन का लेप लगाएं l
  • कष्टों और बीमारियों से बचने के लिए भांग करें अर्पित।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *