देहदान कर्तव्य संस्था की पहल पर सियाराम वृद्धाश्रम के बुजुर्गों ने सराहनीय कदम उठाया है।देहदान कर्तव्य संस्था के अध्यक्ष डॉ एस के गौड़ की अध्यक्षता में देहदान कर्त्तव्य संस्था द्वारा बरौला बाई पास पर स्थित सियाराम वृद्धाश्रम में संचालक सत्यदेव शर्मा के अथक प्रयासों से 06 लोगों ने देहदान व नेत्रदान (मरणोपरांत) हेतु संकल्पित हुए । देहदान कर्तव्य संस्था के सदस्य भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक के अनुसार देहदान कर्तव्य संस्था की टीम ने सभी नेतृदानियों व देहदानियों का माल्यार्पण कर परिचय पत्र देकर कर सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्मानित किया। इस अवसर पर देहदान कर्तव्य संस्था के अध्यक्ष डॉ एस के गौड़ ने कहा कि इन सभी ने मानवीय कार्य कर अपना अगला जन्म सुन्दर बना लिया। कोषाध्यक्ष हितेष छाबड़ा ने कहा कि बच्चों द्वारा ठुकराए लोगों के सहयोगी बनना ईश्वरी अनुकम्पा पाना है। सियाराम वृद्धश्रम के संचालक सत्य देव शर्मा ने सभी का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए लाए खाद्य पदार्थों हेतु साधुवाद कहा। इस सफल आयोजन में डॉ विश्वामित्र आर्या, भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक , डॉ राजकुमार, डॉ एम एल गौड़, सूबेदार सिंह राघव, एडवोकेट सौरभ अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, राजेन्द्र कुमार हार्दिक सहयोगी बने।