प्रदेश कार्यकारिणी में निर्विरोध चुने गए प्रदेश अध्यक्ष पदमनाभ त्रिवेदी व प्रदेश महामंत्री जेपी पाण्डेय
Spread the love
उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रांतीय महाधिवेशन 24 व 25 अगस्त को आगरा में सम्पन्न हुआ। प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश अध्यक्ष पदमनाभ त्रिवेदी एवं प्रदेश महामंत्री जेपी पाण्डेय को निर्वरोध चुना गया। इसके साथ ही 18 मण्डल के मण्डल अध्यक्ष के साथ महामंत्री भी चुने गए। जिसमें अलीगढ़ मंडल से अध्यक्ष पद पर रज्जू सिंह, महामंत्री आज़ाद खान, उपाध्यक्ष खजान सिंह, एवं कोषाध्यक्ष पर अजय कुमार कनोजिया निर्वरोध चुने गए आज जनपद अध्यक्ष एवं मंत्री अलीगढ़ द्वारा स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नवनिर्वाचित मण्डल कार्यकारिणी को फूलमाला एवं अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन विनय वर्धन प्रशासनिक अधिकारी द्वारा किया गया। आज़ाद खान ने जनपद अलीगढ़ के सभी साथियों का आभार व्यक्त किया। एवं भविष्य में होने वाले कार्यक्रम के साथ पुरानी पेंशन बहाली की लड़ाई लड़ने हेतु कर्मचारियों में जोश भरा। इस मौके पर वसामत हुसैन वरिष्ठ प्रशाशनिक अधिकारी, अहमद खान, जिला मंत्री पुष्पेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष ललित कुमार, अरविंद पाल, वसीम अली,धर्मवीर सिंह,हेमंत शर्मा,गौरव शर्मा, अभिजीत, रामफूल, प्रदीप कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *